हैलो दोस्तों उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे और स्वस्थ्य होंगे। हमेशा की तरह आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक खास जानकारी जो आपके लिए है बेहद जरूरी। आगे बढ़ने से पहले आप सभी से एक रिक्वेस्ट है। अगर आप हमारे इस चैनल को सबस्क्राइव नहीं किये हैं तो सबस्क्राइव कर लीजिए। दोस्तों आज हम अपने इस वीडियों में बात करने जा रहे हैं कि अगर पृथ्वी गोल है तो पृथ्वी का पानी नीचे क्यों नहीं गिरता। दरअसल जब भी आपने पृथ्वी का मॉडल यानी ग्लोब को देखते हैं तो आपने देखा होगा कि पृथ्वी पर अलग-अलग देश दिखाई देते हैं। इन देशों के नक्शे के अलावा धरती पर मौजूद समुद्र को भी देखते होंगे जिसमें हर तरफ पानी पानी ही दिखाई देता है। इसके अलावा आप ये भी जानते होंगे कि पृथ्वी अंतरिक्ष में है और सूर्य के चक्कर लगाने के साथ ही अपने अक्ष पर भी घूमती रहती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि जब पृथ्वी गोल है और अंतरिक्ष में घूमती रहती है तो पृथ्वी की सतह पर ये पानी कैसे टिका रहता है। आखिर ये पानी स्पेस में गिरता क्यों नहीं है। तो इस सवाल का सीधा जवाब है पृथ्वी पर मौजूद पानी के नीचे ना गिरने का कारण गुरुत्वाकर्षण बल है। गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ही पृथ्वी हर चीज को अपनी ओर आकर्षित करता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप उपर की ओर छलांग लगाते हैं तो आप फिर से वापस नीचे क्यों आ जाते हैं दरअसल ऐसा गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटेशन फोर्स के कारण होता है। और यही फिजिक्स का गुरुत्वाकर्षण नियम पृथ्वी पर भी लागू होता है। गुरुत्वाकर्षण बल एक ऐसा आकर्षण बल है जो हमें दिखाई नहीं देता है। आसान शब्दों में कहें तो ग्रेविटेशन फोर्स किसी भी दो वस्तु या कणों के बीच में मौजूद एक आकर्षण बल है। आपको बतादें कि ग्रेविटेशनल फोर्स केवल पृथ्वी पर ही नहीं है बल्कि यह पूरे ब्रह्मांड में मौजूद ग्रहों, आकाशीय पिंडो और ब्रह्मांड में मौजूद हर वस्तु के बीच में मौजूद है। फिजिक्स के मुताबिक कोई भी वस्तु का द्रव्यमान ज्यादा होता है तो उसका ग्रेविटेशनल फोर्स भी अधिक होता हैं यह फार्मूला पृथ्वी पर भी लागू होता है। दरअसल पृथ्वी का द्रव्यमान हमसे यानी मनुष्य से ज्यादा है यही वजह है कि पृथ्वी का ग्रेविटेशनल फोर्स मनुष्य के ग्रेविटेशनल फोर्स से कहीं गुना ज्यादा है इस कारण जब भी हम पृथ्वी पर जंप लगाते है या किसी वस्तु को ऊपर फेंकते है तो वह वापस नीचे आ जाता है। और इसी ग्रेविटेशन फोर्स की वजह से हम पृथ्वी से नीचे नहीं गिरते है और पृथ्वी की सतह से चिपके रहते हैं। गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ही पृथ्वी पर मौजूद हर वस्तु नीचे नहीं गिरती है जिसमें पानी भी शामिल है। मोबाइल स्क्रीन पर जो आप पृथ्वी के चित्र में जो आप पानी देख रहे है वो ग्रेविटेशनल फोर्स की वजह से ही रुका हुआ हैं। ऐसे में पृथ्वी का सेंटर पॉइंट हर सामान को अपने से चिपका कर रखता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ गुरुत्वाकर्षण नीचे की तरफ काम करता है। बल्कि हर सिरे से पृथ्वी की ओर से सामान को आकर्षित करता है। यही कारण है कि पृथ्वी के हर हिस्से में गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है और हर चीज जमीन से टिकी रहती है। इस वजह से पानी भी जमीन से चिपका रहता है। तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें